Site hosted by Angelfire.com: Build your free website today!

श्री गणेश वन्दना

ॐ सुमुखाय नमः श्री गणेशजी मेरे जीवन को सुन्दरता से परिपूर्ण करें ।
ॐ एकदन्ताय नमः श्री गणेशजी मुझे लक्ष्य पर स्थिर रखें ।
ॐ कपिलाय नमः श्री गणेशजी मुझे जीवन में सरलता प्रदान करें। अर्थात मेरे जीवन को सरल बनायें।
ॐ गजकर्णाय नमः मुझे संसार की समस्त बातों को आत्मसात करनें की शक्ति दें।
ॐ लम्बोदराय नमः कार्य सिद्वि तक अपने विचारों को सब पर प्रकट न करने की शक्ति दें।
ॐ विकटाय नमः विरोधियों के लिये विकट रूप धारण करनें की शक्ति प्रदान करें
ॐ विध्ननाशाय नमः प्रत्येक शुभ कार्य निर्विध्न पूर्ण हो ऐसी कृपा करें
ॐ विनायकाय नमः श्रेष्ट नेतृत्व के गुणों से मुझे विभुषित करें।
ॐ धूमकेतवाय नमः मेरे अस्पष्ट विचारों को स्पष्ट्ता प्रदान कर मुझे यशस्वी बनायें।
ॐ गणाध्यक्षाय नमः मुझे गणमान्य व्यक्तियों में भी अग्रगर्ण्य बनयें।
ॐ भालचन्द्राय नमः श्री गणेशजी मुझे एसी शक्ति प्रदान करें कि मैं उच्च विचार रखते हुए विन्रम होकर जीवन में सफलता प्राप्त करुँ ।
ॐ गजाननाय नमः मुझे ह्रदय की विशालता एवं सूक्ष्मदर्शिता की शक्ति प्रदान करें।
 

नमस्तयै गणेशाय ब्रह्मविद्याप्रदायिने।
यस्यागस्त्यायते नाम विध्नसागरशोषणे

ब्रह्म प्रदायक और विध्नों के सागर का शोषण करने वाला ही जिनका नाम है, उन गणेश को प्रणाम है।

Ashutosh Dutt Bhardwaj, contact: ashu413@yahoo.com